Trusted Source Image

CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट results.digilocker.gov.in जारी, 85.20 फीसदी बच्चे पास

Saurabh Pandey | May 13, 2026 | 02:00 PM IST | 1 min read

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Back

Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch

Enrol in Aakash Institute's Re-NEET 2026 victory batch at Rs. 99 only. Batch starts 16th May 2026.

Enrol Now
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें।(आधिकारिक वेबसाइट)
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित सभी स्ट्रीमों के लिए कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 घोषित कर दिए हैं।

सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट DigiLocker, IVRS और UMANG पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20 प्रतिशत है। पिछले वर्ष यह 88.39 प्रतिशत था।

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके आधिकारिक एवं वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, ग्रेड, कुल प्राप्त अंक और उत्तीर्ण होने की स्थिति शामिल होगी।

CBSE Class 12th Result 2026: छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिनमें से 88.86 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100% रहा। इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 12 में कुल 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। पिछले वर्ष यह संख्या 1,29,095 थी और 2024 में यह 1,22,170 थी।

CBSE Class 12th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. इसके बाद सीबीएसई 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम को डाउनलोड करके सेव कर लें।

Also read HBSE 12th Result 2026 LIVE: एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी @bseh.org.in; 84.67% स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स लिस्ट

CBSE Class 12th Result 2026: संस्थानवार पास परसेंटेज

संस्थानों के नाम
पास प्रतिशत
केवी (KV) - केंद्रीय विद्यालय
98.55%
जेएनवी (JNV) - जवाहर नवोदय विद्यालय
98.47%
सरकारी (GOVT) - सरकारी स्कूल
89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त (GOVT AIDED)
86.07%
ईएमआरएस (EMRS) - एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय
85.55%
स्वतंत्र (INDEPENDENT) - प्राइवेट स्कूल
84.22%


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications