CBSE 10th Compartment Result 2025: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी होगा जारी, जानें डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | August 5, 2025 | 09:42 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित करने वाला है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में असफल रहे थे। सीबीएसई ने इस वर्ष कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 से 22 जुलाई 2025 को आयोजित की। पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, परिणाम अब किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) और उमंग ऐप (web.umang.gov.in) जैसे प्लेटफॉर्म भी रिजल्ट जारी किया जाएगा।
सीबीएसई कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि, विषयों के नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड या डिवीजन, पास या फेल जैसी जानकारी शामिल होगी।
CBSE Class 10th Result 2025: 6 अंकों का एक्सेस कोड आवश्यक
इन प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण की आवश्यकता होगी। डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड भी आवश्यक है, जो स्कूलों द्वारा प्रदान किया जाता है।
इस कोड का उपयोग करके, छात्र अपने डिजिलॉकर खाते को सक्रिय कर सकते हैं और 'जारी किए गए दस्तावेज' अनुभाग में अपने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 वीं परिणाम डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th Compartment Result: उमंग ऐप से कैसे करें चेक?
उमंग ऐप के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए, प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें, 'सीबीएसई' सर्विस चुनें और रोल नंबर जैसी जानकारी डालकर रिजल्ट चेक करें।
यह ऐप उन छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण परिणाम देखने में कठिनाई होती है। डिजिलॉकर और उमंग ऐप के द्वारा मिली मार्कशीट को आधिकारिक दस्तावेज माना जाता है।
यदि कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकता है। पुनर्मूल्यांकन की तिथि और शुल्क का विवरण बोर्ड द्वारा परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]Delhi News: सरकार ने निजी स्कूलों के फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए विधेयक पेश किया, ‘आप’ ने जताया विरोध
दिल्ली स्कूल शिक्षा पारदर्शिता शुल्क निर्धारण एवं विनियमन विधेयक, 2025 को विधानसभा में पेश किए जाने से पहले सूद ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा शुल्क में बढ़ोतरी का मुद्दे को रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार हल करने जा रही है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार