CBSE Revaluation Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 23, 2025 | 01:47 PM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया था।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के लिए पुनर्मूल्यांकन/ सत्यापन के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर सीबीएसई रिवेल्युएशन रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12वीं) परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (कक्षा 10वीं) परिणाम 2025 जांचने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया था। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में एक अलग परीक्षक द्वारा अंकों की दोबारा जांच करना शामिल है, जबकि सत्यापन में अंकों के योग में किसी भी लिपिकीय त्रुटि की जांच की जाती है।
Also read CBSE: सीबीएसई ने स्कूल सुरक्षा नियमों किया बदलाव, परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य
सीबीएसई कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन/सत्यापन परिणाम 2025 केवल लॉट 1 के लिए घोषित किए गए हैं और उसके बाद के स्कोरकार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। सीबीएसई ने कहा था कि पुनर्मूल्यांकन परिणाम अंतिम होगा और इसके खिलाफ कोई अपील या समीक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी।
छात्रों को 28 मई से 3 जून, 2025 तक अंकों के सत्यापन और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का समय दिया गया था। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CBSE Revaluation/Verification Result 2025: डाउनलोड चरण जानें?
सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन, सत्यापन परिणाम 2025 की जांच करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- सीबीएसई की वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 12वीं/ 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीबीएसई रिवेल्यूएशन रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार