CBSE Class 10 Second Exam 2026: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए कल से जमा करें एलओसी, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 10:06 PM IST | 3 mins read
कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल निर्धारित है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एलओसी जमा करने और परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए स्कूलों को 16 से 20 अप्रैल, 2026 तक का समय दिया गया है।
सीबीएसई ने प्रति छात्र 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ एलओसी और एग्जाम फीस जमा करने की तिथि 21 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले प्राइवेट परीक्षार्थी 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यदि किसी उम्मीदवार का नाम LOC में जमा कर दिया गया है और शुल्क का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन उम्मीदवार द्वितीय परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है, तो मुख्य परीक्षा 2026 में उसका प्रदर्शन ही अंतिम माना जाएगा।”
CBSE 10th second board exam 2026: महत्वपूर्ण निर्देश
- जो उम्मीदवार दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन जिनके नाम एलओसी के पहले चरण के दौरान जमा नहीं किए गए थे, वे अब अपने नाम जमा कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों के नाम पहले चरण के दौरान जमा किए गए थे, वे अब परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों ने पहले अपने नाम जमा किए थे, लेकिन जो दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, वे अपने नाम वापस ले सकते हैं।
- उम्मीदवार दूसरी बोर्ड परीक्षा में गणित का विकल्प भी बदल सकते हैं। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा में गणित (Standard) विषय चुना था, वे दूसरी परीक्षा में गणित (Basic) विषय चुन सकते हैं। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने गणित (बेसिक) विषय लिया है, वे गणित (स्टैंडर्ड) चुन सकते हैं।
Also read CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जेंडरवाइज पास परसेंटेज जानें
सीबीएसई ने बताया कि, दूसरी परीक्षा मुख्य परीक्षा 2026 के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और एलओसी जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार करने की अनुमति नहीं होगी।
CBSE Class 10 Second Board Exam: पात्रता
- सभी उत्तीर्ण और पात्र विद्यार्थी विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किन्हीं तीन विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, अनिवार्य पुनरीक्षण (ER) श्रेणी में रखे गए छात्र दूसरी परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
- बोर्ड द्वारा खेल कैटेगरी के जिन विद्यार्थियों को अनुमति प्राप्त है, उनके नाम इस अवधि के दौरान शामिल किए जा सकते हैं।
- कंपार्टमेंट श्रेणी में रखे गए छात्र द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, साथ ही सुधार (इम्प्रूवमेंट) श्रेणी में भी परीक्षा दे सकते हैं। प्रथम अवसर के कंपार्टमेंट अभ्यर्थियों के लिए एलओसी (LOC) केवल संबंधित स्कूल द्वारा ही जमा किया जाएगा।
प्राइवेट छात्रों के लिए -
- सत्र 2024-25 के वे अभ्यर्थी जिन्हें कंपार्टमेंट में रखा गया है। (तीसरा मौका कंपार्टमेंट)
- सत्र 2024-25 के वे अभ्यर्थी जिन्हें कंपार्टमेंट में रखा गया था, जो पात्र तो थे, किंतु बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं 2026 में उपस्थित नहीं हुए। (तीसरा अवसर कंपार्टमेंट)
CBSE Class 10 Second Exam Fees: परीक्षा शुल्क
- भारत के छात्रों के लिए - प्रति अभ्यर्थी प्रति विषय 320 रुपये देने होंगे, जिसके आधार पर तीन विषयों के लिए कुल शुल्क 960 रुपये प्रति अभ्यर्थी निर्धारित किया गया है।
- नेपाल के छात्रों के लिए - छात्रों को प्रति विषय 1100 रुपये का भुगतान करना होगा। तीन विषयों के लिए आवेदन करने पर कुल शुल्क 960 रुपये प्रति कैंडिडेट निर्धारित किया गया है।
- अन्य देशों के छात्रों के लिए - अभ्यर्थियों को प्रति विषय 2200 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी तीन विषयों के लिए आवेदन करता है, तो उसे कुल 6600 रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
सीबीएसई कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एलओसी और निजी छात्रों द्वारा फॉर्म जमा करने के आधिकारिक नोटिस https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल