CBSE Second Board Exam Result 2026: सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? वेबसाइट्स जानें
Saurabh Pandey | June 5, 2026 | 08:57 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई संभवत: जून 2026 में कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेगा, जिसे छात्र रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइटों, डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर चेक कर सकेंगे।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड अधिकारियों या परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, दूसरी परीक्षा के परिणाम जून महीने में ही घोषित किए जाएंगे। इस साल सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड विवरण तैयार रखना होगा। रिजल्ट के साथ ही सीबीएसई इस बार भी जेंडर-वाइज (लड़के और लड़कियों का) पास प्रतिशत भी जारी करेगा।
CBSE Second Board Exam Result 2026: इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र विभिन्न माध्यमों से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल्स और ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं-
CBSE Second Board Exam Result 2026: सीबीएसई रिजल्ट्स पोर्टल
- डिजीलॉकर (DigiLocker)
- उमंग (UMANG) ऐप
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटें (cbse.gov.in और results.cbse.nic.in)
CBSE Second Board Exam Result 2026: जून में ही रिजल्ट की उम्मीद
सीबीएसई द्वारा दोहरी परीक्षा प्रणाली (Dual-Exam System) के संबंध में जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि "दूसरी परीक्षा का परिणाम जून के महीने में घोषित किया जाएगा।" इस घोषणा के बाद से ही छात्र जून महीने में अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत सीबीएसई ने दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की हैं, जिसमें से पहली परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच हुई थी, जिसके नतीजे अप्रैल में जारी किए जा चुके हैं। अप्रैल में घोषित नतीजों में कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा था, जो कि साल 2025 के 93.66% से थोड़ा बेहतर है।
डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Download CBSE Class 10th Second Board Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना एडमिट कार्ड आईडी, रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आपका सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CBSE Second Board Exam Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या होगा?
सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों के संशोधित रिजल्ट को अपडेट कर दिया जाएगा। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अंकों के सत्यापन (Verification of Marks), मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने और पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुसार छात्रों को अंतिम पासिंग दस्तावेज और प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]CBSE Three-Language Policy: सीबीएसई की तीन भाषा नीति मोदी सरकार के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा- कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई जैसे उसके स्वायत्त निकाय अपने स्वयं के शिक्षाविदों की सलाह के बजाय मोदी सरकार की सनक और राजनीतिक एजेंडे पर काम करते हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल