CBSE Board Exams 2026: सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए पंजीकरण कार्यक्रम जारी, 9 से 22 सितंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 4, 2025 | 05:29 PM IST | 2 mins read
स्कूलों को सीडब्ल्यूएसएन सुविधाओं के लिए एक विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से अनुरोध भेजना होगा, जिसे एलओसी पोर्टल के साथ लॉन्च किया गया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए पंजीकरण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीबीएसई सीडब्ल्यूएसएन रजिस्ट्रेशन विंडो 9 से 22 सितंबर तक बजे तक खुली रहेगी।
बोर्ड द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया कि, “यदि सीडब्ल्यूएसएन छात्र परीक्षा के दौरान सीबीएसई द्वारा दी जाने वाली किसी भी सुविधा/छूट का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए संबंधित विद्यालय निर्धारित सीडब्ल्यूएसएन वेब पोर्टल के माध्यम से अनुरोध कर सकते हैं। यह वेब पोर्टल एलओसी (LOC) के साथ उपलब्ध है।”
कक्षा 10 और 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले सीडब्ल्यूएसएन छात्रों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। सीबीएसई ने इस प्रक्रिया में स्कूलों की मदद के लिए एसओपी भी साझा की है और उन्हें समय पर आवेदन पत्र जमा करने की सलाह दी है, ताकि परीक्षा केंद्र विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए उचित व्यवस्था कर सकें।
Also read CBSE: सीबीएसई के शैक्षिक पॉडकास्ट में स्कूलों को 9-12 के छात्रों का करना होगा नामांकन
भारत भर के स्कूलों को इन छात्रों को समय-सीमा के भीतर परीक्षा संगम पोर्टल पर पंजीकृत करने का कार्य सौंपा गया है। परीक्षा सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “विद्यालयों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर परीक्षा संगम पोर्टल में लॉगिन करना होगा। जहां सीडब्ल्यूएसएन मॉड्यूल में उन्हें उन अभ्यर्थियों की सूची दिखाई देगी जिन्हें व्यक्तिगत एलओसी डेटा में CWSN के रूप में चिह्नित किया गया है। साथ ही, प्रत्येक श्रेणी के छात्रों को उनकी दिव्यांगता के अनुसार दी जाने वाली सुविधाएं दिखाई जाएंगी।”
आगे कहा गया कि, “यदि छात्र इन सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो विद्यालय को संबंधित विकल्प का चयन करना होगा, ताकि यह विवरण अपने आप ही प्रवेश पत्र में शामिल हो जाए। इसके आधार पर परीक्षा केंद्र ऐसे अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्था कर सकेंगे और विशेष आवश्यकता वाले किसी भी छात्र को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार