CAT Exam 2024: आईआईएम और आईआईटी एमबीए के लिए किसे चुनें? जानें विस्तृत विश्लेषण, प्लेसमेंट, सैलरी पैकेज
Santosh Kumar | November 22, 2024 | 03:46 PM IST | 3 mins read
देश में फिलहाल 21 भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैं। 23 आईआईटी में से केवल 7 ही प्रबंधन कार्यक्रम प्रदान करते हैं।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 का आयोजन 24 नवंबर को आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जाएगा। CAT 2024 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि एमबीए के लिए शीर्ष आईआईएम या आईआईटी में से किसे चुनें? दोनों ही संस्थान विश्व स्तरीय शिक्षा, बेहतरीन प्लेसमेंट और अनूठे अवसर प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस लेख में दोनों के बीच प्रमुख विशेषताओं, प्लेसमेंट रिपोर्ट और वेतन पैकेजों के तुलनात्मक विश्लेषण को शामिल किया गया है।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
जहां आईआईएम प्रबंधन शिक्षा में विशेषज्ञता का वादा करते हैं, वहीं आईआईटी अपनी तकनीकी दक्षता और उभरते व्यावसायिक रुझानों के साथ उत्कृष्ट एमबीए कार्यक्रम प्रदान करते हैं। तो सवाल उठता है कि एमबीए के लिए कौन बेहतर है?
बता दें कि आईआईएम चयन प्रक्रिया के समय स्नातक कॉलेज को प्राथमिकता नहीं देते हैं। इसका मतलब यह है कि टियर-3 कॉलेज से पढ़ने वाले उम्मीदवार के पास आईआईएम में दाखिला लेने के लिए आईआईटी के छात्र जितना ही मौका होता है।
आईआईएम बनाम आईआईटी एमबीए: टॉप संस्थान
भारत में प्रबंधन शिक्षा की शुरुआत 1961 में आईआईएम कलकत्ता और आईआईएम अहमदाबाद की स्थापना के साथ हुई। वर्तमान में देश में 21 आईआईएम हैं। वहीं आईआईटी की बात करें तो वर्तमान में देश में 23 आईआईटी संस्थान हैं।
पहला आईआईटी खड़गपुर में 1951 में स्थापित किया गया था, 23 आईआईटी में से केवल 7 ही प्रबंधन कार्यक्रम प्रदान करते हैं। प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए एनआईआरएएफ रैंकिंग में शीर्ष आईआईएम और आईआईटी संस्थान हैं-
| टॉप आईआईएम एमबीए के लिए | एनआईआरएएफ रैंकिंग | टॉप आईआईटी एमबीए के लिए | एनआईआरएएफ रैंकिंग |
|---|---|---|---|
| भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद | 1 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली | 4 |
| भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर | 2 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे | 10 |
| भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड | 3 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास | 16 |
| भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता | 5 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की | 18 |
| भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई | 6 | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर | 19 |
आईआईएम बनाम आईआईटी एमबीए: पात्रता मानदंड, फीस
आईआईएम और आईआईटी में एमबीए प्रोग्राम अपने बेहतरीन पाठ्यक्रम, अनुभवी फैकल्टी के लिए प्रसिद्ध हैं। आईआईएम एक्जीक्यूटिव एमबीए, पीजीपीएम और ऑनलाइन एमबीए जैसे प्रोग्राम (आईआईएम बनाम आईआईटी एमबीए) ऑफर करते हैं।
आईआईटी अपने तकनीकी आधार के साथ-साथ एमबीए, बिजनेस एनालिटिक्स और टेलीकॉम जैसे पाठ्यक्रम भी प्रदान करते हैं। नीचे दी गई तालिका आईआईएम और आईआईटी एमबीए के पाठ्यक्रमों और फीस में अंतर दर्शाती है।
|
विशेषताएं |
आईआईएम | आईआईटी |
|---|---|---|
|
पात्रता मापदंड |
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। |
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। |
|
प्रवेश परीक्षा |
CAT, GMAT, GRE |
CAT |
|
विशेषज्ञताएं |
वित्त, मार्केटिंग, बिजनेस ऑपरेशन्स और एचआरएम। |
टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट, टेलीकॉम, इंफॉर्मेशन सिस्टम्स, मार्केटिंग और ऑपरेशन्स मैनेजमेंट। |
|
कोर्स फीस |
₹13 लाख से ₹27 लाख |
₹5 लाख से ₹10 लाख |
आईआईएम बनाम आईआईटी एमबीए: प्लेसमेंट, सैलरी पैकेज
आईआईएम और आईआईटी ने 2024 में बेहतरीन प्लेसमेंट दिया। आईआईएम में प्लेसमेंट 3 चरणों में होता है। समर प्लेसमेंट, लैटरल प्लेसमेंट और फाइनल प्लेसमेंट। इस साल आईआईएम में अधिकतम सैलरी 58 लाख रुपये और औसत सैलरी 31 लाख रुपये रही।
दूसरी तरफ़, आईआईटी भी प्लेसमेंट में पीछे नहीं हैं। आईआईटी दिल्ली के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहतरीन है। टॉप आईआईटी में औसत सैलरी 20-25 लाख रुपये और नए आईआईटी में औसत सैलरी 10-20 लाख रुपये सालाना है।
| टॉप आईआईएम |
आईआईएम एमबीए औसत पैकेज
|
टॉप आईआईटी |
आईआईटी एमबीए औसत पैकेज
|
|---|---|---|---|
|
आईआईएम अहमदाबाद
|
26 लाख रुपये
|
आईआईटी दिल्ली
|
26 लाख रुपये
|
|
आईआईएम बैंगलोर
|
26 लाख रुपये
|
आईआईटी बॉम्बे
|
28.88 लाख रुपये
|
|
आईआईएम कलकत्ता
|
24 लाख रुपये
|
आईआईटी खड़गपुर
|
22 लाख रूपये
|
|
आईआईएम लखनऊ
|
22 लाख रुपये | आईआईटी मद्रास |
20 लाख रुपये
|
|
आईआईएम कोझीकोड
|
22 लाख रुपये |
आईआईटी रुड़की
|
18.5 लाख रुपये
|
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार