Santosh Kumar | November 4, 2024 | 10:15 AM IST | 2 mins read
कैट 2024 परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और शाम 4:30 से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 5 नवंबर को जारी किया जाएगा। कैट 2024 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को 3 पालियों में आयोजित की जाएगी।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
उम्मीदवारों को कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए एडमिट कार्ड पोर्टल पर अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। कैट 2024 परीक्षा देश भर के 170+ शहरों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
कैट 2024 परीक्षा 3 खंडों में आयोजित की जाएगी: क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA), वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), और डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR)। कैट स्कोर 21 आईआईएम और अन्य प्रमुख एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए मान्य है।
परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और शाम 4:30 से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कैट परीक्षा आईआईएम और अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों में स्नातकोत्तर, फेलोशिप और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
कैट 2024 एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल और ईमेल पर एसएमएस और ईमेल अलर्ट प्राप्त होंगे। आईआईएम कलकत्ता उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेजेगा।
कैट परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसके दो प्रिंटआउट लेने होंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से संबंधित निर्देश होंगे, जिन्हें परीक्षा के दिन ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा स्लॉट और समय कैट एडमिट कार्ड में दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एक बार अपने परीक्षा केंद्र पर जाएँ और समय, दूरी और परिवहन के साधन की जांच करें।