BSPHCL Recruitment 2024: बीएसपीएचसीएल भर्ती के लिए बढ़ी पदों की संख्या, 1 अक्टूबर से दोबारा शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | September 24, 2024 | 06:42 PM IST | 1 min read
बीएसपीएचसीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आयुसीमा पदों के मुताबिक अलग-अलग है।
नई दिल्ली : बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने तकनीशियन ग्रेड-III, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क, कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (जेईई) - जीटीओ और सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई)- जीटीओ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है।
इसके साथ बीएसपीएचसीएल भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से दोबारा शुरू की जाएगी। जो इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए पहली बार आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 15 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BSPHCL Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी भर्ती 2024 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले बीएसपीएचसीएल भर्ती 2610 पदों पर होने वाली थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4016 पद कर दिया गया है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं।
- तकनीशियन ग्रेड-III - 2156 पद
- जूनियर अकाउंट क्लर्क - 740 पद
- कॉरेस्पॉन्डेंट क्लर्क - 806 पद
- स्टोर सहायक - 115 पद
- जेईई (जीटीओ) - 113 पद
- एईई (जीटीओ) - 86 पद
- कुल पदों की संख्या - 4016 पद
BSPHCL Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बीएसपीएचसीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ईबीसी, बीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 375 रुपये का भुगतान करना होगा।
BSPHCL Recruitment 2024: आयुसीमा
बीएसपीएचसीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आयुसीमा पदों के मुताबिक अलग-अलग है।
BSPHCL Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
बीएसपीएचसीएल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल