BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में खेल-कूद कोटा के तहत जीडी के 275 पदों पर निकली भर्ती; 30 दिसंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 4, 2024 | 01:44 PM IST | 2 mins read
बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा जीडी कांस्टेबल 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर, 2024 से शुरू है।
नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने खेल-कूद कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बीएसएफ जीडी 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
जीडी कांस्टेबल 2024 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हुई और 30 दिसंबर, 2024 को समाप्त होगी। बीएसएफ ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत जीडी कांस्टेबल पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 275 रिक्तियां भरी जाएंगी।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा 30 दिसंबर 2024 तक उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र होंगे। नोटिस में कहा गया कि, पिछले 2 वर्षों के दौरान विभिन्न स्तर (राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय) की खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले या पदक जीतने वाले उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, बीएसएफ जनरल ड्यूटी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये वेतन दिया जाएगा।
Also read Bihar CHO Exam 2024: बिहार सीएचओ भर्ती परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी, जल्द होगी नई तिथि की घोषणा
कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और कुल रिक्तयां सहित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट https://rectt.bsf.gov.in/ पर अधिसूचना देख सकते हैं।
एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को बीएसएफ जीडी आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। वहीं, अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 147.20 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवारों का चयन पीएसटी, पीईटी, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
BSF Sports Quota Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाएं।
- फिर Current Recruitment Openings में ‘अप्लाई हेयर’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और जनरेट ओटीपी सबमिट करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल