BSEH Special Improvement Exam 2026 Admit Card: हरियाणा बोर्ड 12वीं की विशेष सुधार परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | January 16, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read
जो छात्र अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र अपनी नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा (बीएसईएच) ने हरियाणा बोर्ड 12वीं की विशेष सुधार परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईएच 12वीं की विशेष सुधार परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर या पंजीकरण संख्या आवश्यक है। यदि छात्र अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो वे अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEH special improvement admit card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब 'न्यूज' सेक्शन के अंतर्गत, 'सीनियर सेकेंडरी स्पेशल इम्प्रूवमेंट परीक्षा जनवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' पर क्लिक करें।
- अपना पिछला रोल नंबर, नया रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- अब सर्च' पर क्लिक करें।
- HBSE 12वीं स्पेशल इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का हॉल टिकट दिखाई देगा।
- अपने विवरण की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
hbse 12 admit card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
परीक्षा का नाम
- छात्र का विवरण
- परीक्षा तिथियां
- परीक्षा के दिन
- परीक्षा का समय
- केंद्र का नाम
- केंद्र का पता
- सामान्य निर्देश
BSEH special improvement exam 2026: परीक्षा तिथि
हरियाणा बोर्ड 12वीं की विशेष सुधार परीक्षाएं ऑफलाइन, पेन और पेपर आधारित मोड में 21 से 31 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एचबीएसई एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा