BSEB Sakshamta Pariksha 2025: सामाजिक विज्ञान की रद्द परीक्षा अब 22 अक्टूबर को होगी, जानें एग्जाम सेंटर डिटेल
Santosh Kumar | October 18, 2025 | 04:22 PM IST | 1 min read
सामाजिक विज्ञान (विषय कोड-112) सक्षमता परीक्षा, जो मूल रूप से 12 अक्टूबर को दूसरी पाली में होने वाली थी, तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (सीटीटी) 2025 (चतुर्थ चरण) के तहत सामाजिक विज्ञान विषय (विषय कोड-112) की रद्द परीक्षा को 22 अक्टूबर 2025 को आयोजित करने की घोषणा की है। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अपने 'एक्स' हैंडल पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
12 अक्टूबर को दूसरी पाली में होने वाली यह परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई थी। बीएसईबी ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया है कि अब परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही होगी।
बिहार सक्षमता 4 परीक्षा 22 अक्टूबर को द्वितीय पाली में पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र (बापू परीक्षा परिसर, कुम्हरार, पटना) पर आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को उनके पूर्व निर्गत प्रवेश पत्र के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
सक्षमता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को पूर्व-निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी का पुराना प्रवेश पत्र खो गया है, तो उसे बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना होगा क्योंकि अब डाउनलोड लिंक सक्रिय नहीं है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 150 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। बिहार सक्षमता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]MP Police Recruitment 2025: एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार भर्ती आवेदन की तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी, करेक्शन डेट जानें
संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के तहत 500 रिक्तियां भरी जाएंगी। एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क और सुधार विंडो 3 नवंबर तक सक्रिय रहेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा