BSEB Sakshamta Pariksha Admit Card 2024: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा फेज 2 एडमिट कार्ड bsebsakshamta.com पर जारी
Saurabh Pandey | August 17, 2024 | 12:37 PM IST | 2 mins read
बिहार सक्षमता परीक्षा में सामान्य ज्ञान, शिक्षाशास्त्र और विषय विशेषज्ञता से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को साक्षात्कार परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा जो चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 2 एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृच उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 2 का एडमिट कार्ड उम्मीदवार 26 अगस्त, 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लेकर जाना होगा।
BSEB Sakshamta Parisha Admit Card 2024: परीक्षा तिथि
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा फेज 2 23 से 26 अगस्त, 2024 तक आयोजित की जाएगी। सीटीटी (द्वितीय) के लिए पंजीकरण करने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा चरण 2 परीक्षा 2024 बिहार में स्थानीय शिक्षकों के लिए योग्यता परीक्षा है और यह बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा केंद्र उनके बीएसईबी सक्षमता परीक्षा चरण 2 एडमिट कार्ड 2024 के माध्यम से आवंटित किए जाते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे अपने जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित कराना होगा अन्यथा इसे परीक्षा के दिन वैध नहीं माना जाएगा।
BSEB Sakshamta Parisha 2024: परीक्षा पैटर्न
बिहार सक्षमता परीक्षा में सामान्य ज्ञान, शिक्षाशास्त्र और विषय विशेषज्ञता से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को साक्षात्कार परीक्षा में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा जो चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
Also read DU UG Admissions 2024: डीयू यूजी एडमिशन के लिए पहली एलोकेशन लिस्ट जारी, 18 अगस्त तक करें सीट कन्फर्म
BSEB Sakshamta Parisha Admit Card 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
- बीएसईबी सक्षमता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
- अब "सक्षमता-2 एडमिट कार्ड" के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद "सबमिट" पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’