BSEB OFSS 11th 2nd Merit List 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट ofssbihar.net पर जारी
Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 04:47 PM IST | 3 mins read
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट और इंटीमेशन लेटर जारी कर दिया है। जिन छात्रों का नाम इस सूची में आया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना लेटर डाउनलोड कर आवंटित कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए 'ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स' (OFSS) के तहत कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों ने कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर दूसरी चयन सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, जिन छात्रों ने पहली लिस्ट के बाद बेहतर कॉलेज के लिए 'स्लाइड-अप' (Slide-Up) विकल्प चुना था, वे भी इस सूची में अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से 2 जून 2026 तक चलेगी
ऐसे आवेदक जिनका चयन प्रथम या द्वितीय किसी भी सूची में उनके कम अंक या आरक्षण कैटेगरी के कारण नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे 29 मई से 2 जून 2026 के बीच अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपने विकल्पों में सुधार या परिवर्तन कर सकते हैं।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर जारी द्वितीय कट-ऑफ लिस्ट को अच्छी तरह देख लें और उसके आधार पर न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 नए विकल्प भरें, ताकि तीसरी सूची में उनके नाम पर विचार किया जा सके।
OFSS Bihar 11th 2nd Merit list 2026: एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
नामांकन के समय छात्रों को इंटीमेशन लेटर की प्रति, कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) की प्रिंटेड कॉपी, कक्षा 10वीं के मूल प्रमाण पत्र व अंक पत्र की छायाप्रति, और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर अपने अलॉटेड कॉलेज में जाना होगा।
OFSS Bihar 11th Merit List 2026: इंटीमेशन लेटर ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले OFSS के आधिकारिक पोर्टल ofssbihar.net पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- यहां अपना Application Reference No. / Barcode No. और आवेदन के समय दिया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे "Download Intimation Letter" लिंक पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
OFSS Bihar 11th 2nd Merit list 2026: 'स्लाइड-अप' प्रक्रिया के नियम:
जो विद्यार्थी द्वितीय सूची में मिले कॉलेज या संकाय से संतुष्ट नहीं हैं और तीसरी सूची में उच्च वरीयता (Higher Preference) वाला संस्थान चाहते हैं, उनके लिए स्लाइड-अप का विकल्प खुला है। लेकिन इसके लिए बोर्ड ने कड़े नियम बनाए हैं-
- पहले एडमिशन लेना अनिवार्य - स्लाइड-अप का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो 29 मई से 2 जून 2026 के बीच आवंटित संस्थान में नामांकन करा लेंगे। यदि कोई छात्र इस अवधि में एडमिशन नहीं लेता है, तो उसका आवेदन पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा और उसका नाम सिस्टम से हटा दिया जाएगा।
- सीट और शुल्क का समायोजन - स्लाइड-अप के बाद यदि किसी छात्र को तीसरी सूची में नया कॉलेज मिलता है, तो पुराने संस्थान का एडमिशन स्वतः रद्द हो जाएगा। ऐसे छात्रों से नए संस्थान में दोबारा नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि पूर्व संस्थान में अधिक शुल्क जमा था, तो संस्थान को उसे एक महीने के भीतर छात्र को वापस करना होगा।
- चॉइस में बदलाव नहीं - स्लाइड-अप प्रक्रिया के दौरान छात्र प्राथमिकता सूची में कोई भी नया संस्थान या संकाय न तो जोड़ सकते हैं और न ही बदल सकते हैं।
Also read Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन कैसे होता है? जानिए पूरी प्रक्रिया
OFSS Bihar 11th 2nd Merit list 2026: हेल्पडेस्क नंबर
नामांकन या ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर विद्यार्थी या संस्थान बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर समाधान पा सकते हैं ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल