BSEB BLET 2026: बिहार लाइब्रेरी एलिबिजिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 21 अक्टूबर, उत्तीर्ण अंक जानें

Abhay Pratap Singh | October 19, 2026 | 04:59 PM IST | 2 mins read

आयोग द्वारा बिहार बीएलईटी रिजल्ट तैयार करने के लिए नॉर्मलाइजेशन मैथड का उपयोग किया जाता है। नॉर्मलाइज्ड स्कोर ही अभ्यर्थी का प्राप्तांक होगा।

बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in के माध्यम से पर जाकर आखिरी तिथि 21 अक्टूबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार स्कूल लाइब्रेरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईबीसी को 960 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 760 रुपये का भुगतान करना होगा। बीएसईबी स्कूल लाइब्रेरी पात्रता परीक्षा (BSLET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 1 अक्टूबर से सक्रिय है।

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक भारत का नागरिक हो और बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 45% अंकों में स्नातक डिग्री हो। आरक्षित वर्ग को पात्रता में 5% की छूट दी जाएगी।
  • मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय द्वारा दी गई पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

Also read IREL Tradesman Recruitment 2026: आईआरईएल ट्रेड्समैन ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

बिहार पुस्तकालय पात्रता परीक्षा 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) की 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला)/ बीसी/ ईबीसी के लिए 40 वर्ष और एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बीएसईबी स्कूल लाइब्रेरी एलिबिजिलिटी टेस्ट 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य को 50% अंक, बीसी को 45.5%, ईबीसी को 42.5% और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 40 प्रतिशत अंक लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी बिहार लाइब्रेरी पात्रता परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

Bihar Library Eligibility Test Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार बीएलईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले https://sletregistration.cbrt.co.in/ पर विजिट करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]