Bihar DElED Admit Card 2026: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड form.bsebdeled.com/login पर जारी, 8 जून से एग्जाम
Santosh Kumar | May 28, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को बीएसईबी द्वारा जारी अपने डीएलएड हॉल टिकट पर दी गई तारीख और समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सत्यापित करें।
बिहार डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा 8 से 22 जून के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को बीएसईबी द्वारा जारी अपने डीएलएड हॉल टिकट पर दी गई तारीख और समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
BSEB DElED Admit Card 2026: डीएलएड एडमिट कार्ड विवरण
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फ़ोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देशों जैसी जानकारी दी गई होती है।
Also read MP DElEd Admission 2026: एमपी डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 15 मई से mpbse.nic.in पर करें पंजीकरण
Bihar DElED Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिहार डीएलएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जाएं।
- पोर्टल पर लॉगइन आईडी जैसे- मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- बिहार डीएलएड हॉल टिकट सत्यापित करके डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर, तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करें। बीएसईबी द्वारा बिहार डीएलएड मॉक टेस्ट का लिंक, जिससे आवेदक परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे, समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा