BSEB Sakshamta 3 Admit Card 2025: बिहार सक्षमता परीक्षा चरण 3 का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | July 15, 2025 | 12:11 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सक्षमता 3 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कल यानी 16 जुलाई को चरण 3 के लिए निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2025 (CTT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी सीटीटी 3 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी सक्षमता 3 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। सक्षमता 3 हाल टिकट के बिना कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
बीएसईबी की ओर से चरण तीन के लिए बिहार शिक्षक सक्षमता 2025 परीक्षा 23 जुलाई से 25 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस में उम्मीदवारों को ए़डमिट कार्ड में दिए गए विवरणों को जांचनें तथा परीक्षा दिवस संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
परीक्षा समिति ने कहा कि, “प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद आवेदकों को अपने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से उसमें हस्ताक्षर कराना होगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के हस्ताक्षर के बिना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा तथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
बीएसईबी शिक्षक सक्षमता 3 एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा कार्यक्रम सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
BSEB Sakshamta Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें?
बीएसईबी सक्षमता एडमिट कार्ड 2025 नीचे बताए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- बीएसईबी शिक्षक सक्षमता 3 हाल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बिहार सक्षमता एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार