BSEB Sentup Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं सेंटअप परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 19 नवंबर से एग्जाम शुरू
Saurabh Pandey | November 1, 2025 | 11:42 AM IST | 1 min read
बोर्ड ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2026 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) सेंटअप परीक्षा 2025-26 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की सेंटअप परीक्षा 19 नंवबर से शुरू होगी।
बीएसईबी इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से 26 नंवबर तक और मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन बीएसईबी की तरफ से जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा।
BSEB Exam 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
बिहार बोर्ड सेंटअप परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। शुरुआत के 15 मिनट कूल ऑफ टाइम के तौर पर प्रश्न पत्र को पढ़ने और समझने के लिए दिए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि मैट्रिक और इंटर दोनों ही कक्षाओं की सेंटअप परीक्षा के लिए दृष्टिबाधित- दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी।
BSEB Exam 2025: सेंटअप परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य
बोर्ड ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2026 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं जारी किया जाएगा।
BSEB Sentup Exam 2025: बीएसईबी सेंटअप रिजल्ट
बोर्ड ने कहा है कि इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा का परिणाम संबंधित संस्थान के प्रधान को 5 दिसंबर तक डीईओ कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का परिणाम 2 दिसंबर की अवधि में जमा करना होगा।
BSEB Exam 2025: सेंटअप परीक्षा क्या है?
बीएसईबी की ओर से 10वीं-12वीं की फाइनल बोर्ड परीक्षा से पहले सेंटअप परीक्षा का आयोजन किया जाता है। छात्रों की तैयारियों का मूल्यांकन करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार