Bihar Board 12th Exam 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम डे गाइडलाइंस, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | February 2, 2026 | 08:00 AM IST | 3 mins read
बिहार बोर्ड की तरफ से पटना में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 1 फरवरी से 13 फरवरी तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। समस्याओं का सामना कर रहे उम्मीदवार या अभिभावक 0612-2232257 या 0612-2232227 पर हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं आज 2 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 13 फरवरी तक दो शिफ्टों में चलेंगी।
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के संबंध में गाइडलाइंस जारी कर दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का आयोजन राज्य के 1,762 परीक्षा केन्द्रों पर 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच दो पालियों में किया जाएगा। इस परीक्षा में 6,75,844 छात्राएं तथा 6,42,002 छात्र शामिल होंगे।
Bihar Board Exam 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू होगी।पहली शिफ्ट में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरे शिफ्ट के छात्रों को दोपहर 1 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
छात्रों को निर्धारित समय का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। देर से आने वालों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
BSEB 12th Exam Guideline 2026: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
- जूतों से संबंधित नियमों के अनुसार, छात्रों को पिछले वर्ष की तरह ही जूते और मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
- हालांकि, कुछ मौसम स्थितियों में छूट दी जा सकती है। सामान्य जूते संबंधी नियम के अनुसार, छात्र जूते पहन सकते हैं, बशर्ते उनके तलवे मोटे न हों।
- छात्रों और कर्मचारियों (केंद्र अधीक्षक को छोड़कर) दोनों के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर का उपयोग सख्त वर्जित है।
- जो छात्र लिखने में असमर्थ हैं, वे किसी लेखक की सहायता ले सकते हैं और उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर होगी कार्रवाई
बीएसईबी ने चेतावनी दी है कि गेट बंद होने के बाद केंद्र में अवैध रूप से प्रवेश करने का कोई भी प्रयास आपराधिक अतिक्रमण माना जाएगा। ऐसे कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले उम्मीदवारों को दो साल के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
BSEB 12th Exam Guideline 2026: परीक्षा पैटर्न
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) रहेंगे, जिसमें विद्यार्थियों को विकल्प के रूप में 100 प्रतिशत अतिरिक्त प्रश्न दिए जाएंगे। जैसे 100 अंक के विषय में 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, जिसमें परीक्षार्थी को 100 प्रश्नों में किन्हीं 50 प्रश्नों को हल करना होगा। इसी तरह, 2 और 5 अंको के सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी परीक्षार्थी को जितने प्रश्नों को हल करना होगा, उससे दोगुने प्रश्न प्रश्नपत्र में रहेंगे।
परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिका, ओएमआर उत्तर पत्रक आदि को पढ़ने एवं समझने के लिए दिया जाएगा।
दिव्यांग परीक्षार्थी अपना श्रुतिलेखक भी ला सकते हैं। साथ ही, ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के रूप में दिए जाने का भी प्रावधान है।
Bihar Board Exam 2026: कंट्रोल रूम होगा स्थापित
बिहार बोर्ड की तरफ से पटना में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 1 फरवरी से 13 फरवरी तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। समस्याओं का सामना कर रहे उम्मीदवार या अभिभावक 0612-2232257 या 0612-2232227 पर हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा