Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट अपडेट, जानें कब तक होगा जारी
Saurabh Pandey | March 18, 2024 | 11:48 AM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गईं। इस बार बीएसईबी 12वीं की परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड मार्च के महीने में ही इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके लिए टॉपर्स के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। बीएसईबी इंटरमीडिएट टॉपर्स इंटरव्यू समाप्त होने के बाद बोर्ड की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
इंटरमीडिए परीक्षा में शामिल 13 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर, रोल कोड को ढूंढकर रख लें, जिससे कि रिजल्ट जारी होने के बाद उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी के पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड देखें तो इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 20 से 30 मार्च के बीच जारी किया जाता रहा है। पिछले वर्ष 2023 में बोर्ड ने 21 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया था। बीएसईबी हर बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बिहार बोर्ड अपना रिकॉर्ड बरकरार रखेगा।
टॉपर्स की हैंडराइटिंग का मिलान
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से सबसे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट का मिलान किया जाता है। हैंडराइटिंग मिलान के तुरंत बाद नतीजे जारी कर दिए जाते हैं। बोर्ड की तरफ से टॉपर्स का इंटरव्यू भी लिया जाता है। इस बार इंटरव्यू की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हुई है।
Bihar Board 12th Result 2024 Roll Number बिहार बोर्ड परीक्षा के आंकडे़
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में 30 लाख से ज्यादा परीक्षार्तियों ने हिस्सा लिया था। इनमें इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13,04,352 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जबकि मैट्रिक परीक्षा के लिए 16,94,564 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
19 मार्च से टॉपर्स का वेरीफिकेशन
बिहार विद्यालय समिति की तरफ से इंटरमीडिएट के टॉपर्स को वेरीफिकेशन के लिए कॉल किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स का वेरीफिकेशन कल यानी 19 मार्च से शुरू होने वाला है। टॉपर्स का वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद बिहार बोर्ड तीनों स्ट्रीम आर्ट, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, रिजल्ट जारी होने के बाद, लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।
- अब 'बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- आपका कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं टॉपर्स की लिखावट का होगा मिलान, इस दिन आ सकता है रिजल्ट
बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट जारी कर सकता है। हालांकि, इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिकतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट का मिलान करेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार