BRO Recruitment 2026: बीआरओ में हिंदी टाइपिस्ट सहित 899 पदों पर निकली भर्ती, 18 अप्रैल से करें ऑफलाइन आवेदन

Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read

बीआरओ रिक्रूटमेंट 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, कौशल परीक्षण (यदि लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है।

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हिंदी टाइपिस्ट, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल से ऑफलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकेंगे।

बीआरओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 899 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक 300 पद स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) के शामिल हैं। इसके अलावा, ड्राफ्टमैन के 42, हिंदी टाइपिस्ट के 10, ऑपरेटर कम्यूनिकेशन के 261, ऑपरेटर एक्सकेविटिंग मशीनर (OEM) (Ordinary Grade) के 207 और इलेक्ट्रिशियन के 79 पद भरे जाएंगे।

आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो। पद के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिग्री होनी चाहिए और टाइपिंग टेस्ट का नॉलेज हो। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। 1 जनवरी, 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

Also read Bihar Police SI Main Exam Postponed: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा स्थगित, जल्द आएगा नया शेड्यूल

सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बीआरओ भर्ती 2026 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी की जाएगी।

बीआरओ रिक्रूटमेंट चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, कौशल परीक्षण (यदि लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को सीमा सड़क संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

BRO Various Vacancies Offline Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

बीआरओ की वेबसाइट bro.gov.in पर जाएं और ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें। बीआरओ आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अटैच करें और इसे एक लिफाफे में ‘कमांडेंट ग्रेफ सेंटर दिघी कैंप आलंदी रोड पुणे, महाराष्ट्र - 411015’ पते पर भेज दें। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]