BPSC TRE 3.0 admit card 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 मार्च को करेगा जारी
Abhay Pratap Singh | March 5, 2024 | 08:43 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई चरण-3 परीक्षा 2024 का आयोजन 15 और 16 मार्च 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 3.0 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 7 मार्च को एडमिट कार्ड जारी करेगा। बिहार शिक्षक भर्ती चरण-3 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 और 16 मार्च को आयोजित होगी। 15 मार्च की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी, जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, बीपीएससी टीआरई 16 मार्च की परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि ई-एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केंद्र कोड और जिले का नाम का दिया जाएगा। बीपीएससी टीआरई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित निर्देश देते हुए बीपीएससी ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले तक ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर आंसर शीट को सील बंद कराने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष छोड़ सकेंगे। वहीं, सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त फोटोकॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।
बीपीएससी टीआरई भर्ती 2024 अभियान के तहत शिक्षा विभाग में कुल 87,774 रिक्तियों को भरा जाएगा। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम तीसरे चरण के लिए 22 से 24 मार्च 2024 के बीच जारी किया जाएगा। बिहार टीआरई 3.0 परीक्षा 2:30 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
बीपीएससी टीआरई 2024: एग्जाम शेड्यूल
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:
|
परीक्षा तिथि |
समय |
विषय |
|---|---|---|
|
15 मार्च |
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू (शिक्षा विभाग के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के सभी विषय) |
|
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक |
सामान्य, उर्दू और बांग्ला (शिक्षा विभाग के तहत कक्षा 1 से 5 के सभी विषयों के लिए) |
|
|
16 मार्च |
दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक |
हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत, सामाजिक विज्ञान (शिक्षा विभाग और विशेष स्कूल शिक्षक पदों के तहत कक्षा 9 से 10) (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 के लिए, कंप्यूटर विज्ञान, संगीत/कला विषयों को छोड़कर) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच