BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | February 23, 2024 | 06:50 PM IST | 2 mins read
बिहार शिक्षक भर्ती टीआरई 3.0 के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 फरवरी 2024 कर दी है। इससे पहले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 23 फरवरी थी। हालांकि, अभी तक उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 25 फरवरी तक कर सकते थे।
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। बीपीएससी टीआरई चरण 3 के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क 750 रुपये देना होगा। वहीं, महिला व आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 200 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि विज्ञापन संख्या 22/2024 के तहत कुल 87,774 रिक्त पद भरे जाएंगे। बिहार टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती के लिए 15 और 16 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण के लिए 22 से 24 मार्च 2024 के बीच परीक्षा परिणाम जारी होगा।
BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट Onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं ।
- विज्ञापन सूची में 'School Teacher Recruitment Examination Apply Link' पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का आवश्यक भुगतान करें।
- कैंडिडेट सबमिट करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बीपीएससी टीआरई 3.0 भर्ती के तहत कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अधिसूचना देख सकते हैं। बताया गया कि टीआरई 3.0 परीक्षा एक पेपर में 2:30 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए इस बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
अगली खबर
]PSSSB JE Answer Key 2024: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी की जारी
पंजाब जेई भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार 23 से 26 फरवरी 2024 तक निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी