BPSC TRE 3.0 Exam Date: बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर
Santosh Kumar | May 29, 2024 | 05:48 PM IST | 2 mins read
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना हाईकोर्ट ने +2 स्कूलों के गेस्ट टीचरों को वेटेज देने के मामले पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रत्येक वर्ष के आधार पर 5 अंक और 5 वर्ष के आधार पर अधिकतम 25 अंक वेटेज देने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली: पटना हाईकोर्ट ने बिहार टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 पर रोक लगा दी है। बीपीएससी ने टीआरई 3 में कुल 87,722 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। पहली बार प्रश्नपत्र लीक होने के कारण मार्च में परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अब बीपीएससी चरण 3 शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा था, हालांकि, अब दोबारा परीक्षा से पहले पटना हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना हाईकोर्ट ने प्लस टू स्कूलों के गेस्ट टीचरों को वेटेज देने के मामले पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रत्येक वर्ष के आधार पर 5 अंक और 5 वर्ष के आधार पर अधिकतम 25 अंक वेटेज देने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने कहा कि पिछड़े और अत्यंत पिछड़े विभागों के शिक्षकों को वेटेज मिल रहा है। बीपीएससी शिक्षक भर्ती में प्रत्येक वर्ष के आधार पर उन्हें 5 अंक वेटेज मिल रहा है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि वे दोनों शिक्षक हैं और दोनों ही अध्यापन का कार्य करते हैं। इसलिए शिक्षा विभाग के गेस्ट टीचरों को भी वेटेज मिलना चाहिए।
बता दें कि इस संबंध में गेस्ट टीचरों ने पटना हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद कोर्ट ने शिक्षा विभाग के अतिथि शिक्षकों को भी वेटेज देने का आदेश दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग 20 जून को बीपीएससी टीआरई 3.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा था।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा बीपीएससी द्वारा 15 और 16 मार्च 2024 को आयोजित की जानी थी। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से, 16 मार्च की परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा स्थगित कर दी गई थी। BPSC TRE 3.0 Exam 2024 15 मार्च को दो पालियों में 2:30 घंटे के लिए आयोजित किया गया था।
इससे पहले बीपीएससी शिक्षक भर्ती टीआरई 3.0 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने खुलासा किया था कि इस मामले में डॉ. शिव कुमार मास्टरमाइंड हैं और उन्होंने ही प्रश्नपत्र लीक कराया था। साथ ही एजेंसी का यह भी मानना है कि इसके तार बिहार के साथ-साथ कई राज्यों से जुड़े हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार