BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी जल्द bpsc.bih.nic.in पर होगी जारी
Abhay Pratap Singh | July 31, 2024 | 03:07 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी टीआरई 3.0 आंसर की 2024 के विरुद्ध उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जल्द ही बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 की उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी देख सकेंगे।
बीपीएससी टीआरई 3.0 प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। समय सीमा के भीतर अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग बिहार टीआरई 3.0 अंतिम उत्तर कुंजी और बीपीएससी टीआरई 3.0 रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा।
बिहार टीआरई चरण-3 परीक्षा राज्य भर में 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट का मिलान करके अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं।
Also read Bihar BSSTET 2023 Result Out: बिहार स्पेशल टीईटी परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार राज्य में पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की कुल 86,391 रिक्तियां भरी जाएंगी। बीपीएससी टीआरई 3.0 एग्जाम 2024 बिहार राज्य के 27 जिलों में बनाए गए 400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बिहार टीचर रिक्रूटमेंट टेस्ट फेज-3 एग्जाम 19 जुलाई से 21 जुलाई तक एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जबकि 22 जुलाई की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 2024 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके टीआरई चरण 3 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, बिहार शिक्षक 3.0 प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एक नई विंडो में बिहार टीआरई 3.0 प्रोविजनल आंसर की प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार