Abhay Pratap Singh | July 31, 2024 | 02:30 PM IST | 1 min read
बोर्ड द्वारा 8 अगस्त को NEET PG 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिस पर परीक्षा केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 31 जुलाई को नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए सिटी अलॉटमेंट जारी करेगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर नीट पीजी 2024 परीक्षा शहर अलॉटमेंट भेजा जाएगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
NEET PG 2024 परीक्षा शहर आवंटन में उस शहर की जानकारी दी जाएगी, जिसमें उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। नीट पीजी उम्मीदवारों को यात्रा और आवास की योजना पहले से बनाने में मदद करने के लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही दे दी जाती है।
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन स्नातकोत्तर (PG) चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इससे पहले, नीट पीजी एग्जाम 23 जून 2024 के लिए निर्धारित थी, हालांकि बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।
बोर्ड द्वारा नीट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी 2024 हाल टिकट 8 अगस्त को जारी किया जाएगा। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2024 (NEET PG 2024) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट एडमिट कार्ड 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
इस साल, नीट पीजी परीक्षा देश भर के 185 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा शहर चयन के लिए कुल चार विकल्प सिलेक्ट करने की अनुमति दी गई थी। उम्मीदवार नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में परीक्षा स्थल सहित अन्य विस्तृत जानकारी देख सकेंगे।
नीट पीजी परीक्षा 2024 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरीय प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं है। नीट पीजी से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।