BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बीपीएससी शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | March 7, 2024 | 10:57 AM IST | 2 mins read
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने 16 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 7 मार्च को जारी किया जाएगा। यह एडमिट कार्ड केवल 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए होगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in पर लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम कोड के रूप में होगा, जिसमें केंद्र कोड और जिले का नाम अंकित होगा। परीक्षा केंद्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 12 मार्च से उपलब्ध करायी जायेगी।
BPSC TRE 2024 परीक्षा तिथि
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 15 मार्च 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 15 मार्च को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 16 मार्च की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
BPSC TRE Exam Guidelines परीक्षा गाइडलाइंस
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद यूज की गई ओएमआर आंसर शीट को सील बंद कराने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोड़ेगें।
Also read BPSC 68th CCE 2024: बीपीएससी 68वीं सीसीई के लिए उम्मीदवारों की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका जारी
बिहार शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Examination Program: TRE 3.0 स्कूल शिक्षक लिखित प्रतियोगी परीक्षा प्रवेश पत्र" लिंक पर जाएं।
- बिहार शिक्षक प्रवेश पत्र पेज तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Live: बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड (जारी), 16 मार्च परीक्षा स्थगित, गाइडलाइन्स
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एग्जाम सेंटर्स, शेड्यूल, गाइडलाइन्स की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल