BPSC Recruitment 2024: बीपीएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, अभ्यर्थी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Santosh Kumar | January 28, 2024 | 02:33 PM IST | 1 min read
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बीपीएससी भर्ती 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 1051 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा जारी ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर के 1051 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की आज आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वे आयोग की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1051 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में उप कृषि निदेशक के 155 पद, सहायक निदेशक (कृषि इंजीनियरिंग) के 19 पद, सहायक निदेशक के 11 पद और ब्लॉक कृषि अधिकारी के 866 पद शामिल हैं।
भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित क्षेत्र/विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर पद के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगे।
BPSC Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
बीपीएससी भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
- और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार