BPSC Exam Row: बिहार पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी की अफवाहों का किया खंडन; कहा - ‘अपनी इच्छा से थाने आए थे’
Press Trust of India | December 8, 2024 | 01:41 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में ‘परिवर्तन’ को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस ने खान सर के नाम से मशहूर शिक्षक एवं ‘यूट्यूबर’ की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों का खंडन किया है। पुलिस ने कहा कि वह राजधानी पटना में बीपीएससी कार्यालय के निकट अवैध प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपनी इच्छा से थाने आए थे।
सचिवालय-एक की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने कहा, “पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल-'खान ग्लोबल स्टडीज' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बेबुनियाद आरोप हैं। खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।”
एसडीपीओ ने कहा, “खान सर को बार-बार थाने से जाने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने गर्दनी बाग थाने से अनुरोध किया कि उन्हें पुलिस वाहन में अटल पथ के पास उनके वाहन तक छोड़ दिया जाए। अनुरोध के अनुसार, उन्हें पुलिस वाहन में अटल पथ के पास छोड़ दिया गया, जहां उनकी कार खड़ी थी। उन्हें न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया।”
खान सर ने मीडियाकर्मियों से कहा था, ‘‘बीपीएससी अध्यक्ष को तुरंत एक बयान जारी करना चाहिए कि नए प्रारूप (नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया) में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग को परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ानी चाहिए क्योंकि कई अभ्यर्थी आयोग के सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण आवेदन नहीं कर सके। जब तक बीपीएससी के अध्यक्ष स्पष्टीकरण जारी नहीं करते, यहां हमारा धरना जारी रहेगा।’’
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को यूट्यूब और अन्य डिजिटल मीडिया मंच के जरिए कोचिंग देने के लिए जाने वाले गुरु रहमान ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था, “हम छात्रों के साथ हैं और तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे जब तक आयोग हमें लिखित रूप से यह नहीं बता देता कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी।”
इससे पहले, पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के एक बड़े समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को हल्का लाठीचार्ज किया था। अभ्यर्थी 13 दिसंबर को होने वाली बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में ‘परिवर्तन’ को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बीपीएससी ने परीक्षा की प्रक्रिया में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल