BPSC Drug Inspector Result 2024: बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, 148 उम्मीदवार चयनित
Abhay Pratap Singh | January 25, 2024 | 11:42 AM IST | 1 min read
बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर रिटेन एग्जाम 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अंतरिम चयन सूची देख सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा 7 से 10 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि, बीपीएससी डीआई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 10 जनवरी को जारी की गई थी।
बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा रिजल्ट में 148 उम्मीदवारों के नाम अंतरिम चयन सूची में शामिल किए गए हैं। इन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले दौर में शामिल किया जाएगा। बीपीएससी भर्ती अभियान के तहत कुल ड्रग इंस्पेक्टर के 55 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
बीपीएससी डीआई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती स्वास्थ्य विभाग में सरकार के तहत की जाती है। आयोग द्वारा जल्द ही परीक्षा के लिए कट ऑफ अंक भी जारी किया जाएगा।
BPSC Drug Inspector Result 2024: ऐसे डाउनलोड करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-
फिर होमपेज पर ‘ड्रग इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा के परिणाम अधिसूचना’ पर क्लिक करें।
-
बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर अनंतिम चयन सूची डिस्प्ले पर दिखाई देगी।
-
अभ्यर्थी अपने रोल नंबर से रिजल्ट का सत्यापन करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना में एसएससी के 381 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू, 21 फरवरी अंतिम तिथि
इंडियन आर्मी शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए अविवाहित महिला और पुरुष व रक्षा कर्मियों की विधवाओं से आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को 49 सप्ताह की अवधि के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार