BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती विंडो दोबारा खुली, 29 मई तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | May 23, 2024 | 11:47 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर 2024 भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने कृषि विभाग, सरकार के तहत बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) के 318 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज यानी 23 मई से दोबारा खोल दी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 29 मई, 2024 तक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग ने ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की तिथि को पहले भी आगे बढ़ाया है। आवेदन की अंतिम तिथि शुरू में 21 मार्च तक थी, जिसे बढ़ाकर 24 मार्च किया था। अब एक बार फिर बीपीएससी ने बिहार बीएचओ भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोली है।
Bihar BHO Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बागवानी विज्ञान (बीएससी हॉर्टीकल्चर)/कृषि विज्ञान (बीएससी एग्रीकल्चर) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
BPSC BHO Recruitment 2024: आयुसीमा
बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।
BHO Vacancy in Bihar: आवेदन शुल्क
बिहार बीएचओ भर्ती 2024 के तहत सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
Bihar BHO Vacancy 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीएचओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद चेक कर डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]BSEB Compartment Answer Key: बिहार 12वीं कंपार्टमेंट आंसर-की आपत्ति विंडो शाम 4 बजे तक खुली, जानें प्रक्रिया
जो उम्मीदवार बीएसईबी द्वारा जारी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आंसर-की पर आज शाम 4 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई