BPSC AE Admit Card 2025: बीपीएससी एई एडमिट कार्ड bpscpat.bihar.gov.in पर जारी, परीक्षा 17 जुलाई से
Abhay Pratap Singh | July 14, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन पटना और मुजफ्फरपुर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 14 जुलाई को असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी एई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 10:00 बजे के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, बीपीएससी सहायक अभियंता लिखित प्रतियोगी परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है। पहली पाली में पेपर 1, 3, 5 और दूसरी पाली में पेपर 2, 4 और 6 आयोजित किए जाएंगे।
Also read BPSC AE Admit Card Live: बीपीएससी एई एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऑफिशियल वेबसाइट, परीक्षा तिथि जानें
कैंडिडेट एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि एवं समय और विषय जैसे विवरण जांच सकते हैं। बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन पटना और मुजफ्फरपुर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
बीपीएससी एई 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र (वोटर आईडी/ आधार कार्ड/ पैन कार्ड, आदि) साथ में लाना होगा। साथ ही परीक्षार्थियों को बीपीएससी द्वारा जारी किए गए सभी परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।
BPSC Assistant Engineer Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- “बीपीएससी एई एडमिट कार्ड 2025” लिंक का क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- असिस्टेंट इंजीनियर हाल टिकट जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार