BPSC AE Admit Card 2025: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की एडमिट कार्ड डेट घोषित, 14 जुलाई को होगा जारी
Santosh Kumar | July 9, 2025 | 10:39 PM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया है कि उम्मीदवारों के लिए ई-प्रवेश पत्र 14 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
अभ्यर्थी अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड में आवंटित जिले और परीक्षा केंद्र का कोड होगा।
परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी 16 जुलाई से डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की दो मुद्रित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना आवश्यक है।
BPSC AE Admit Card 2025: दो घंटे पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र
बीपीएससी एई एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और जरूरी निर्देशों का स्पष्ट उल्लेख होगा, जिनका पालन करना अनिवार्य है। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
यह परीक्षा बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1024 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के पद शामिल हैं।
BPSC Admit Card 2025: डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा
पंजीकृत अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी और सभी के लिए सुबह 9 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा