BPSC 71 CCE Recruitment 2025: बीपीएससी सीसीई 71वीं भर्ती पदों में फिर इजाफा, रिक्तियों की संख्या 1298 हुई
Saurabh Pandey | June 27, 2025 | 03:15 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष है। बीसी और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 42 वर्ष है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2025 के लिए रिक्तियों की संख्या एक बार फिर बढ़ा दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के अन्तर्गत रिक्तियों की कुल संख्या 1298 हो चुकी है। पहले शुरू में कई विभागों में 1,250 पदों पर रिक्तियां जारी की गई थीं। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के लिए 14 पदों को जोड़ने के बाद 1,264 हो गई थी।
बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष है। बीसी और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 42 वर्ष है।
BPSC 71st CCE 2025 Recruitment: रिक्तियों में 34 पदों का इजाफा
आयोग की तरफ से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जारी सूचना में कहा गया है कि विज्ञापन प्रकाशन के बाद एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति के लिए विभिन्न विभागों से कुल-34 रिक्तियों की अधियाचना प्राप्त हुई हैं, जिन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की रिक्तियों में जोड दिया गया है। इस प्रकार कुल रिक्तियों की संख्या 1298 हो गई है। ये रिक्तियां विभिन्न विभागों में जारी की गई हैं।
- सहायक निदेशक (समाजिक सुरक्षा कोषागार), समाज कल्याण विभाग- 2 पद
- सहायक निदेशक(दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषागार) समाज कल्याण विभाग- 1 पद
- सहायक निदेशक (बाल संरक्षण इकाई), समाज कल्याण विभाग- 2 पद
- सहायक निबंधक, सहयोग समितियां एवं समकक्ष, सहकारिता विभाग- 2 पद
- अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग- 27 पद
BPSC 71st CCE 2025 Recruitment: आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 60 रूपये होगा। केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये, बिहार राज्य के स्थायी निवासी सभी (आरक्षित / अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रूपये और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 600 रूपये है।
BPSC 71st CCE 2025: ओटीआर में जेंडर करेक्शन
बीपीएससी 71वीं सीसीई भर्ती के लिए ओटीआर के दौरान कुछ अभ्यर्थियों द्वारा जेंडर (लिंग) कॉलम में त्रुटिपूर्ण जानकारी अंकित किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। आयोग द्वारा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को त्रुटि-सुधार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने मेल के स्थान पर फीमेल या फीमेल के स्थान पर मेल अंकित किया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें एवं सबमिट करने से पहले एक बार दोबारा अवश्य चेक कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार