BPSC 70th CCE 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स ओएमआर शीट जारी, 21 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | January 19, 2025 | 05:33 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर 21 जनवरी 2025 तक ईमेल आईडी -examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 21 जनवरी 2025 के बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) प्रीलिम्स पुन: परीक्षा की ओएमआर शीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से बीपीएससी 70वीं सीसीई ओएमआर शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स ओएमआर शीट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
BPSC 70th CCE Answer Key 2024: 21 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति
बीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि इन परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे 19 जनवरी, 2025 को दोपहर 3 बजे से 21जनवरी 2025 तक अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करके आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in से अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 70th CCE Answer Key 2024: आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो
आयोग ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स ओएमआर शीट 2024 के लिए आपत्ति विंडो भी खोल दी है। जो उम्मीदवार बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स ओएमआर शीट 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे चुनौती दे सकते हैं। बीपीएससी 70वीं सीसीई ओएमआर शीट आपत्ति विंडो 21 जनवरी, 2025 तक खुली रहेगी। आयोग ने आगे बताया कि बीपीएससी 70वीं सीसीई ओएमआर शीट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2025 है।
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि रहने पर 21 जनवरी 2025 तक ईमेल आईडी -examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 21 जनवरी 2025 के बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही इस अवधि तक ओएमआर शीट डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा ओएमआर शीट की छायाप्रति बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति एवं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
BPSC 70th CCE Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- बीपीएससी 70वीं सीसीई ओएमआर शीट 2024 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब ओएमआर शीट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब बीपीएससी 70वीं ओएमआर शीट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
BPSC 70th CCE Answer Key 2024: परीक्षा विवरण
आयोग ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स पुन: परीक्षा 4 जनवरी 2025 को पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12,000 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यह परीक्षा कथित पेपर लीक के कारण दोबारा आयोजित की गई थी। बापू परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हुए अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि बीपीएससी 70वीं सीसीई का पेपर लीक हो गया था और दावा किया था कि प्रश्न पत्र की सील टूट गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा