BPSC 70 Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जून के तीसरे सप्ताह में, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | June 5, 2026 | 06:10 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं (बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा आदि) में नियुक्ति दी जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, अंतिम परिणाम जून 2026 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। बीपीएससी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किए पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। बीपीएससी 70 फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।
70वीं सीसीई मुख्य परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई। अप्रैल-मई 2026 में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आयोग अब अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कर रहा है। अंतिम परिणाम में चुने गए उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
BPSC 70 Final Result 2026: बीपीएससी 70 फाइनल रिजल्ट डेट
आयोग ने साफ किया है कि नतीजे जून के तीसरे हफ़्ते (15 से 21 जून) के बीच घोषित किए जा सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं (बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा आदि) में नियुक्ति दी जाएगी।
फाइनल नतीजे जारी होने के बाद, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, नाम और रैंक देख सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही लें और किसी भी तरह की अफ़वाह पर ध्यान न दें।
BPSC 70th Final Result 2026: 5,400 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पूर्ण
70वीं बीपीएससी परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। अंतिम नतीजे घोषित होने के साथ ही सफल उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी। आयोग जल्द ही नतीजे जारी करने की तैयारी कर रहा है।
आयोग ने बताया कि 70वीं सीसीई के तहत करीब 5,400 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर अंतिम परिणाम इसी माह के तीसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है।
अगली खबर
]BSSC Office Attendant Answer Key 2026: ऑफिस अटेंडेंट मेन्स एग्जाम की आंसर-की जारी, 11 जून तक कर सकेंगे चैलेंज
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी शिफ्ट और सेट के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार ऑफिस अटेंडेंट मेन्स आंसर-की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार