BITSAT Result 2024: बिट्स पिलानी ने बिटसैट सत्र-1 परिणाम तिथि में किया बदलाव, 4 जून को आएगा रिजल्ट
Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 12:33 PM IST | 2 mins read
बिटसैट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। इससे पहले, बिटसैट सत्र-1 2024 परिणाम 1 जून को जारी किया जाना था।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी (बिट्स पिलानी) ने बिटसैट सत्र-1 परिणाम 2024 जारी करने की तिथि में बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब सत्र-1 के लिए बिटसैट 2024 रिजल्ट की घोषणा 4 जून को की जाएगी।
आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट बिट्स पिलानी की ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। बिटसैट सत्र-1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इससे पहले, बिटसैट सत्र-1 परिणाम 1 जून को घोषित किया जाना था।
बिटसैट प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बिटसैट सत्र-1 स्कोरकार्ड 2024 में प्राप्त अंक देख सकते हैं। BITSAT 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड की आवश्यकता होगी। बिटसैट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार पिलानी, गोवा और हैदराबाद स्थित परिसरों में विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
बिटसैट स्कोर कार्ड 2024 में उम्मीदवार कुल सही उत्तरों और गलत उत्तरों की संख्या की भी जांच कर सकते हैं। बिटसैट चरण-1 परीक्षा का आयोजन 20 मई से 24 मई तक किया गया था। बिटसैट स्कोर में समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करें।
BITSAT Scorecard 2024: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार बिटसैट सत्र-1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- बिटसैट 'Result/Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- बिटसैट स्कोरकार्ड 2024 जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
BITSAT 2024 Session-2: रजिस्ट्रेशन शेड्यूल
बिटसैट सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू कर दी गई है। बिटसैट सत्र-2 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 8 जून को आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। नोटिस में बताया गया कि, बिटसैट सत्र-1 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट भी बिटसैट सत्र-2 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच