BITSAT Admit Card 2026: बिटसैट सेशन 1 एडमिट कार्ड जारी, bitsadmission.com से करें डाउनलोड, 15 अप्रैल से एग्जाम
Santosh Kumar | April 11, 2026 | 09:44 AM IST | 1 min read
बिटसैट 2026 एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBookनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी ने बिटसैट 2026 के पहले सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिटसैट सेशन 1 परीक्षा 15 और 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बिटसैट सेशन 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
BITSAT 2027: Chapter-wise Weightage | High Scoring Chapters
BITAT 2027: 30 Most Important Chapters | Important Notes & Formulas
Latest: BITSAT 2027 Expected Questions
बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। बिटसैट हॉल टिकट में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देशों से जुड़ी जानकारी शामिल है।
BITSAT Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
बिटसैट का पहला सत्र कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में होगा। परीक्षा केंद्र पर, उम्मीदवारों को बिटसैट एडमिट कार्ड और साथ में मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज या स्कूल आईडी) ले जाना अनिवार्य है।
इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी स्लॉट बुकिंग पूरी कर ली है। बिटसैट सिटी स्लिप पहले ही ऑनलाइन प्रकाशित की जा चुकी है।
BITSAT 2026 Admit Card: बिटसैट एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिटसैट 2026 एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1823/94103/login.html
- पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- बिटसैट 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन विंडो 20 अप्रैल, 2026 को खुलने वाली है। जो छात्र बिटसैट में अच्छा स्कोर करते हैं, वे बिट्स पिलानी, गोवा और हैदराबाद कैंपस में प्रवेश पाने के पात्र होते हैं। बिटसैट परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार