BITSAT 2024 Result Date: बिटसैट सत्र 1 परीक्षा परिणाम तिथि घोषित, 1 जून को जारी होगा फाइनल स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | May 27, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से परिणाम देख सकते हैं। बिटसैट 2024 का सत्र 1 20 मई से 24 मई तक दो पालियों में आयोजित किया गया था।
Know your admission chances at BITS Pilani, Goa & Hyderabad campuses. Enter your BITSAT score and get a personalized college prediction report instantly.
Try Nowनई दिल्ली: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बिट्स), पिलानी द्वारा बिट्स प्रवेश परीक्षा 2024 (बिटसैट) की परिणाम तिथि की घोषणा कर दी गई है। संस्थान द्वारा बिटसैट 2024 सत्र 1 का परिणाम 1 जून को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से बिटसैट 2024 परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से परिणाम देख सकते हैं। बिटसैट 2024 का सत्र 1 20 मई से 24 मई तक दो पालियों में आयोजित किया गया था - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक थी।
बिटसैट परीक्षा के प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे थी। प्रश्न पत्र में कुल 130 प्रश्न थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कल 28 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए हॉल टिकट बिट्स द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी किया जाएगा।
जबकि जिन उम्मीदवारों ने सत्र 1 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 8 जून तक BITSAT 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि BITSAT 2024 स्कोर का उपयोग पिलानी, गोवा और हैदराबाद परिसरों में प्रस्तावित बीई, बीफार्मा और एमएससी सहित एकीकृत डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
BITSAT 2024 Result Direct Link: ऐसे देख सकेंगे परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके BITSAT 2024 सत्र 1 परिणाम जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर, BITSAT 2024 Result Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- BITSAT 2024 Result स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा