BITS Direct Admission 2024: बिट्स पिलानी बोर्ड टॉपर्स के लिए डायरेक्ट एडमिशन पंजीकरण शुरू, 25 जून लास्ट डेट
Saurabh Pandey | May 24, 2024 | 08:32 AM IST | 2 mins read
बिट्स 2024 में डायरेक्ट प्रवेश के लिए पीसीएम स्ट्रीम के फर्स्ट रैंक होल्डर बिट्स पिलानी में सभी फर्स्ट-डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। हालांकि, पीबीसी स्ट्रीम के फर्स्ट रैंक होल्डर को ही बीफार्मा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र माना जाएगा।
नई दिल्ली : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पिलानी (बिट्स पिलानी) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बोर्ड टॉपर्स प्रवेश योजना की घोषणा की है। इसके तहत एकीकृत बीई, एमएससी और बीफार्मेसी में सीधे प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड के टॉपर्स के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर शुरू हो गई है। बिट्स पिलानी में डायरेक्ट एडमिशन के इच्छुक बोर्ड टॉपर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है।
बिट्स बोर्ड टॉपर्स प्रवेश योजना 2024 के अनुसार, बिट्स पिलानी में डायरेक्ट प्रवेश के लिए पीसीएम स्ट्रीम के फर्स्ट रैंक होल्डर बिट्स पिलानी में सभी फर्स्ट-डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। हालांकि, पीबीसी स्ट्रीम के फर्स्ट रैंक होल्डर को ही बीफार्मा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र माना जाएगा। बिट्स प्रवेश के लिए BITSAT स्कोर की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि किसी शैक्षणिक बोर्ड द्वारा एक से अधिक उम्मीदवारों को फर्स्ट रैंक दी जाती है, तो बिट्स पिलानी अधिकतम चार उम्मीदवारों को प्रवेश देगा। यदि चार से अधिक छात्रों ने प्रथम रैंक प्राप्त की है, तो संस्थान नीचे दिए गए अवरोही क्रम में टाई-ब्रेकिंग विधि का उपयोग करेगा।
- कक्षा 12 गणित के अंक
- कक्षा 12 भौतिकी में अंक
- कक्षा 12 रसायन विज्ञान में अंक
- कक्षा 10 के गणित में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा।
- यदि टाई अभी भी मौजूद है, तो कक्षा 10 विज्ञान के स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।
BITS 2024: पंजीकरण के लिए डॉक्यूमेंट्स
बिट्स के कैंपसों में एडमिशन लेने के इच्छुक कक्षा 12वीं के टॉपर्स को एक मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 25 जून शाम 5 बजे तक है। उन्हें 50-100 केबी फाइल की एक हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीर, पासपोर्ट के पहले और आखिरी पेज की स्कैन की गई प्रतियां और नागरिकता का प्रमाण, 10-100 केबी के बीच फाइल आकार के साथ हस्ताक्षर और कक्षा 12 की मार्कशीट भी अपलोड करनी होगी।
बिटसैट परीक्षा 2024
BITSAT 2024 परीक्षा बिट्स पिलानी द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। सत्र-1 परीक्षा 20 मई से 24 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी, पेपर अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होगा। इससे पहले BITSAT 2024 सेशन-1 प्रवेश परीक्षा 19 मई से 24 मई तक आयोजित होनी थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार