Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षक बिना स्कूल गए लगा रहे ऑनलाइन हाजिरी, जिला अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
Santosh Kumar | November 6, 2024 | 11:35 AM IST | 1 min read
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिन प्रखंडों में यह शिकायत मिली है, वहां के शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए ई-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन पटना जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षक स्कूल गए बिना ही ऑनलाइन हाजिरी लगा रहे हैं। इसके लिए शिक्षक एक खास ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला शिक्षा कार्यालय के ऑनलाइन शिकायत सेल को शिक्षकों द्वारा फर्जी तरीके से हाजिरी लगाने की शिकायत मिली है।
फ्लाई जीपीएस ऐप का इस्तेमाल कर शिक्षक स्कूल जाए बिना ही हाजिरी लगा रहे हैं। इस ऐप से वे अपने मोबाइल पर स्कूल की लोकेशन सेट करते हैं और इसके बाद जीपीएस लोकेशन से छेड़छाड़ कर शिक्षक स्कूल जाए बिना ही इन व आउट कर रहे हैं।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में करीब दो हजार शिक्षक लोकेशन से छेड़छाड़ कर ऑनलाइन हाजिरी बना रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिन प्रखंडों में यह शिकायत मिली है, वहां के शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Also read Bihar Police Constable Result 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जल्द csbc.bihar.gov.in पर होगा जारी
साथ ही दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। फर्जी ऑनलाइन हाजिरी रोकने के लिए कुछ शिक्षकों को स्कूल आते-जाते समय स्कूल कैंपस में फोटो खींचकर रियल टाइम में जिला शिक्षा कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।
पटना जिले में फर्जी ऑनलाइन हाजिरी की सबसे ज्यादा शिकायतें दानापुर और बिहटा के शिक्षकों की आई हैं। इन दोनों प्रखंडों से 150 से ज्यादा शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल