Bihar STET 2025 Registration: बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए सात दिन शेष; जानें शुल्क, पात्रता, परीक्षा तिथि
Abhay Pratap Singh | September 21, 2025 | 05:58 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 19 सितंबर से खुली है, आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो सात दिन बाद बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org के माध्यम से अंतिम तिथि 27 सितंबर तक बिहार एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 के लिए पंजीकरण विंडो 19 सितंबर से सक्रिय है। बिहार एसटीईटी परीक्षा 2025 में दो पेपर शामिल हैं, जिनमें पेपर-1 माध्यमक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए और पेपर-2 उच्च माध्यम स्तर (कक्षा 11-12) के लिए है। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
Bihar STET 2025 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
- माध्यमिक स्तर के लिए आवेदक के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड हो। बीए-बीएड या बीएससी-बीएड वाले कैंडिडेट भी पात्र हैं।
- उच्चतर माध्यमिक स्तर के शिक्षण पदों के लिए आवेदकों के पास पीजी और बीएड डिग्री कम से कम 50% अंकों मे होनी चाहिए।
बिहार एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 960 रुपए तथा दोनों पेपरों के लिए 1,440 रुपए देना होगा। एससी/ एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को किसी एक पेपर के लिए 760 रुपए तथा पेपर-1 व पेपर-2 के लिए 1,140 रुपए का भुगतान करना होगा।
आवेदन की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2025 से की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बिहार एसटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BSEB STET Online Apply 2025: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों पालन करके बिहार एसटीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंछ
- बीएसईबी एसटीईटी की वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
- पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- लॉगिन विवरण की मदद से फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल