Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी के लिए आज से bsebstet.org शुरू होगा पंजीकरण; शुल्क और आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2025 | 07:46 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीएटी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET 2025) के लिए 19 सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org के माध्यम से आखिरी तिथि 27 सितंबर तक बीएसईबी एसटीईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार एसटीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 960 रुपए और दोनों पेपरों के लिए 1,440 रुपए देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी एक पेपर के लिए 760 रुपए और दोनों के लिए 1,140 रुपए का भुगतान करना होगा।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है। पेपर-1 कक्षा 9 से 10 के लिए और पेपर-2 कक्षा 11 से 12 के लिए है। आवेदक की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा 4 से 25 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा 1 नवंबर को बिहार एसईटी 2025 का परिणाम घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी की वेबसाइट और बीएसईबी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar STET Registration 2025: आवश्यक दस्तावेज
बिहार एसटीईटी 2025 पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10वीं प्रमाण पत्र और मार्कशीट (जन्म तिथि के लिए)।
- कक्षा 12वीं प्रमाण पत्र और मार्कशीट।
- स्नातक (ग्रेजुएशन) प्रमाण पत्र और अंक पत्र।
- स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र और अंक पत्र (यदि लागू हो)।
- बीएड प्रमाण पत्र और अंक पत्र।
- अन्य शैक्षणिक योग्यताएं (यदि कोई हो)।
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- ईबीसी/बीसी उम्मीदवारों के लिए जाति/क्रीमी लेयर-मुक्त प्रमाण पत्र।
- आयु में छूट का दावा करने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल