Bihar Police SI Main Exam 2023: बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे करें प्राप्त
Santosh Kumar | February 5, 2024 | 08:14 AM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आयोग ने पहले चरण की परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की थी।
नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने एसआई पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा कल यानी 6 फरवरी को जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जारी होगा।
आपको बता दें कि बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए 1275 रिक्तियां जारी की गई थीं। जिसके तहत चरण 1 की परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 25 जनवरी 2024 को घोषित किया गया। अब चरण 2 (मुख्य) परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
इसके तहत बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी पात्र उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें परीक्षा प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट परीक्षा हॉल में ले जाना होगा। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ फोटो-पहचान प्रमाण जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड भी लाना होगा।
Bihar Police SI Admit Card 2024- डाउनलोड प्रक्रिया
बिहार पुलिस एसआई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, अभ्यर्थी इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर “ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, यहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो आप बिहार पुलिस सेवा आयोग के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232114/2232509 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी