Bihar Police Exam Date 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कार्यक्रम csbc.bihar.gov.in पर जारी, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 12, 2025 | 05:52 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई से csbc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार (CSBC) ने आज यानी 12 जून को विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई से csbc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा प्रत्येक दिन एक शिफ्ट में 2 घंटे की अवधि में कराई जाएगी।
CSBC Constable Exam Date 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे दी गई सारणी में सीएसबीसी कांस्टेबल एग्जाम शेड्यूल 2025 की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय | रिपोर्टिंग टाइम |
|---|---|---|
| 16 जुलाई, 2025 | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
| 20 जुलाई, 2025 | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
| 23 जुलाई, 2025 | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
| 27 जुलाई, 2025 | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
| 30 जुलाई, 2025 | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
| 3 अगस्त, 2025 | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक | सुबह 9:30 बजे |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा 38 जिलों में आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 19,838 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 6,717 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा अधिसूचना जांच सकते हैं।
Bihar Police Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि एवं समय | |
|---|---|---|
| डाउनलोड तिथि | अंतिम तिथि | |
| 16 जुलाई, 2025 | 9 जुलाई, 2025 | 16 जुलाई, 2025 |
| 20 जुलाई, 2025 | 13 जुलाई, 2025 |
20 जुलाई, 2025
|
| 23 जुलाई, 2025 |
16 जुलाई, 2025
|
23 जुलाई, 2025 |
| 27 जुलाई, 2025 |
20 जुलाई, 2025
|
27 जुलाई, 2025 |
| 30 जुलाई, 2025 |
23 जुलाई, 2025
|
30 जुलाई, 2025
|
| 3 अगस्त, 2025 | 27 जुलाई, 2025 |
3 अगस्त, 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा