Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कल से शुरू, रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | July 15, 2025 | 02:07 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। हालांकि, प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा।
नई दिल्ली : केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) कल यानी 16 जुलाई से बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम डे गाइडलाइंस का पालन करना होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, चूंकि परीक्षा अलग अलग दिनों पर है, इसलिए एडमिट कार्ड भी अलग अलग दिनों पर जारी किए जा रहे हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। हालांकि, प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद हो जाएगा।
Bihar Police Constable Exam Date 2025: परीक्षा कार्यक्रम
|
16 जुलाई 2025 (बुधवार)
|
एकल पाली
|
12 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
सुबह 9:30 बजे
|
|
20 जुलाई 2025 (रविवार)
|
एकल पाली
|
12 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
सुबह 9:30 बजे
|
|
23 जुलाई 2025 (बुधवार)
|
एकल पाली
|
12 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
सुबह 9:30 बजे
|
|
27 जुलाई 2025 (रविवार)
|
एकल पाली
|
12 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
सुबह 9:30 बजे
|
|
30 जुलाई 2025 (बुधवार)
|
एकल पाली
|
12 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
सुबह 9:30 बजे
|
|
03 अगस्त 2025 (रविवार)
|
एकल पाली
|
12 बजे से दोपहर 2 बजे तक
|
सुबह 9:30 बजे
|
Bihar Police Constable Exam 2025: एडमिट कार्ड कब-कब होगा जारी
|
परीक्षा तिथि
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
|
|---|---|
|
16 जुलाई 2025
|
9 जुलाई 2025
|
|
20 जुलाई 2025
|
13 जुलाई 2025
|
|
23 जुलाई 2025
|
16 जुलाई 2025
|
|
27 जुलाई 2025
|
20 जुलाई 2025
|
|
30 जुलाई 2025
|
23 जुलाई 2025
|
|
3 अगस्त 2025
|
27 जुलाई 2025
|
Bihar Police Constable Exam 2025: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
- परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी।
- अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश 10:30 बजे बंद हो जाएगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा मतदाता पहचान-पत्र भी लेकर जाना होगा।
Bihar Police Constable Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
बिहार पुलिस में सिपाही के रिक्त 19 हजार 838 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल