Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार नीट सीट मैट्रिक्स जारी; राउंड 1, 2 के लिए आवेदन, चॉइस फिलिंग 10 अगस्त से

Santosh Kumar | August 8, 2026 | 08:27 PM IST | 2 mins read

राउंड 1 और 2 के लिए एप्लीकेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। यूजीएमएसी 2026 रैंक कार्ड 16 अगस्त को जारी किया जाएगा।

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (यूजीएमएसी) 2026 के लिए ऑफिशियल सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 और 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

राउंड 1 और 2 के लिए एप्लीकेशन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। यूजीएमएसी 2026 रैंक कार्ड 16 अगस्त को जारी किया जाएगा। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तारीख 17 अगस्त तय की गई है।

Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डेट

राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट का नतीजा 20 अगस्त को आएगा। अलॉटमेंट ऑर्डर 20 से 27 अगस्त के बीच डाउनलोड किए जा सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया 24 से 27 अगस्त तक पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को पसंद के कॉलेज और कोर्स प्राथमिकता के क्रम में भरने चाहिए, क्योंकि अलॉटमेंट मेरिट, आरक्षण के नियमों और चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर होगा। काउंसलिंग राज्य कोटे की 85% सीटों पर लागू है।

Also read MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, सीट मैट्रिक्स भी जारी

Bihar NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग संबंधी अन्य निर्देश

योग्य उम्मीदवारों का नीट यूजी 2026 क्वालीफाई होना जरूरी है और उन्हें बिहार डोमिसाइल डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने और फीस जमा करने के बाद ही चॉइस-फिलिंग सेक्शन का एक्सेस मिलेगा।

बिहार नीट यूजी 2026 राउंड 1 काउंसलिंग से 'फ्री एग्जिट' के जरिए इस्तीफा देने की प्रक्रिया 3 से 4 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद, दूसरे राउंड में सीट अलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 6 सितंबर को होगी।

Bihar NEET UG 2026 Counselling: सुरक्षा जमा राशि

सरकारी/निजी मेडिकल कॉलेज/डेंटल कॉलेज/पशु चिकित्सा के लिए सुरक्षा जमा के भुगतान का विवरण निम्नानुसार होगा;

संस्थान/कॉलेज का प्रकार

यूआर/ ईडबल्यूएस श्रेणी

एससी/ एसटी/ बीसी/ ईबीसी श्रेणी

सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा कॉलेज

10,000 रुपये

5,000 रुपये

निजी चिकित्सा कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

निजी डेंटल कॉलेज

50,000 रुपये

50,000 रुपये

दोनों (निजी चिकित्सा एवं डेंटल) कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

दोनों (सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा/मत्स्य पालन एवं निजी मेडिकल) कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

दोनों (सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा/ मत्स्य पालन एवं निजी डेंटल) कॉलेज

50,000 रुपये

50,000 रुपये

दोनों (सरकारी चिकित्सा/डेंटल/पशु चिकित्सा/ मत्स्य पालन एवं निजी चिकित्सा/डेंटल) कॉलेज

2,00,000 रुपये

2,00,000 रुपये

सरकारी पशु चिकित्सा / मत्स्य पालन महाविद्यालय
10,000 रुपये 5,000 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]