Santosh Kumar | August 21, 2024 | 09:20 PM IST | 1 min read
बिहार नीट यूजीएमएसी रैंक कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार नीट मेरिट लिस्ट 2024 जारी कर दी है। नीट यूजी 2024 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार राज्य भर के विभिन्न कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिहार नीट काउंसलिंग 2024 में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार बिहार नीट यूजीएमएसी रैंक कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार नीट यूजीएमएसी रैंक कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बिहार नीट 2024 मेरिट सूची में पात्र उम्मीदवारों की यूजीएमएसी आईडी, श्रेणी, सीट आवंटन की तिथि और समय और नीट परीक्षा में प्राप्त अंकों का उल्लेख होगा।
बिहार नीट काउंसलिंग 2024 में दो मुख्य राउंड और एक मॉप-अप राउंड होगा, जिसके जरिए राज्य कोटे की 85% सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची उम्मीदवार की नीट रैंक, आरक्षण नियमों, कॉलेजों में उपलब्ध सीटों की संख्या और उम्मीदवारों की वरीयता के आधार पर तैयार की जाएगी।
शेड्यूल के अनुसार, बिहार नीट काउंसलिंग 2024 के लिए चॉइस फिलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 23 से 25 अगस्त तक सक्रिय रहेगी। इसके बाद बीसीईसीईबी बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।
Also readNEET PG 2024 Result Live: नीट पीजी परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी, चेक करने का डायरेक्ट लिंक जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार नीट यूजीएमएसी रैंक कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-