Bihar NEET 2025 Counselling: बिहार नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से शुरू
Santosh Kumar | August 25, 2025 | 05:42 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करना होगा, जो 24 से 28 अगस्त, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। राउंड 1 परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं।
यह काउंसलिंग प्रक्रिया बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में राज्य कोटे की 85% सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। राउंड 1 का दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया 26 से 28 अगस्त तक जारी रहेगी।
उम्मीदवारों को आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा, जहां उन्हें नीट यूजी एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे मूल दस्तावेज जमा करने होंगे।
Bihar NEET 2025 Counselling: आवंटन रिजल्ट करें डाउनलोड
बिहार नीट यूजी राउंड 1 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 13 से 18 अगस्त, 2025 तक चली, जिसमें उम्मीदवारों ने अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुना। सीट आवंटन नीट रैंक, चॉइस फिलिंग और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।
रिपोर्टिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को आवंटन आदेश डाउनलोड करना होगा, जो 24 से 28 अगस्त, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। प्रवेश शुल्क जमा करने और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश की पुष्टि की जाएगी।
Bihar NEET 2025 Counselling: नीट राउंड 2 काउंसलिंग
जिन उम्मीदवारों को राउंड-1 काउंसलिंग में सीट मिल गई है, लेकिन वे किसी कारणवश दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग केंद्र नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें फ्री एग्जिट माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवार राउंड-2 काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
राउंड-1 में चुने गए सभी विकल्प स्वतः ही अमान्य हो जाएंगे। राउंड-2 में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को नए विकल्प भरने होंगे। यदि कोई अभ्यर्थी काउंसलिंग पूरी नहीं करता है तो उसकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।
हाल ही में, एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई थी। बाद में, पटना उच्च न्यायालय द्वारा निजी मेडिकल कॉलेजों में 50% सीटों के लिए सरकारी शुल्क पर अंतरिम रोक लगाने के बाद, बिहार नीट काउंसलिंग की तारीखों को संशोधित किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार