Bihar ITICAT 2025 Counselling: बिहार आईटीआई राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 3 अगस्त से
Santosh Kumar | July 31, 2025 | 10:12 PM IST | 1 min read
यदि अभ्यर्थी को आवंटित आईटीआई या ट्रेड पसंद नहीं आता है, तो उसे आवंटन आदेश डाउनलोड करते समय अपग्रेडेशन की इच्छा व्यक्त करनी होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आज यानी 31 जुलाई, 2025 को बिहार आईटीआई कैट 2025 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपनी सीट आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को उनकी रैंक, वरीयता और उपलब्ध सीटों के आधार पर विभिन्न संस्थानों में सीटें आवंटित की जाती हैं। यह काउंसलिंग बिहार के सरकारी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
अभ्यर्थी वेबसाइट से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। यदि अभ्यर्थी को आवंटित आईटीआई या ट्रेड पसंद नहीं आता है, तो उसे आवंटन आदेश डाउनलोड करते समय अगले राउंड में अपग्रेडेशन की इच्छा व्यक्त करनी होगी।
Bihar ITICAT 2025 Counselling: 3 से 6 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन
यदि कोई उम्मीदवार अपग्रेडेशन की इच्छा व्यक्त नहीं करता है, तो वह अगले दौर की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होगा। सीट मिलने के बाद, सभी को निर्धारित केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
इसके लिए केंद्र की तिथि और नाम आवंटन आदेश में अंकित है। यदि कोई अभ्यर्थी 3 से 6 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन नहीं करवाता है, तो उसकी सीट रद्द मानी जाएगी और वह आगे की काउंसलिंग के लिए भी अयोग्य हो जाएगा।
Bihar ITICAT 2025 Counselling: राउंड 2 शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार आईटीआई कैट 2025 राउंड 2 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-
|
बिहार आईटीआई राउंड 2 शेड्यूल
|
डेट |
|---|---|
|
सीट आवंटन परिणाम की घोषणा |
14 अगस्त 2025 |
|
आवंटन आदेश डाउनलोड करना |
14 से 19 अगस्त 2025 |
|
दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश |
17 से 19 अगस्त 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच